हमको तो अब तेरे बिना जीना नहीं
तेरे बिना तनहाई को अब सहना नहीं
हो जाए जो होना हो हमको कोई खबर नहीं
जमाने की बातों का कोई असर नहीं
यारा तेरी अदा कुछ जुदा है
कितनी हसीन तुम्हारी ये सदा है
नजरें मिलाकर दिल चुराना फिर मुस्कुराना
तुम्हारी हर अदा पर दिल ये फिदा है
अधूरी रह ना जाए हमारे प्यार की कहानी
खुद से भी ज्यादा प्यार तुमको हम करते हैं
खो जाए ना हमसे तुम्हारी कोई निशानी
इसलिए तुम्हारी हर अदा को अपनी नजरों
में बसा कर रखते हैं