यादों में तड़पता है दिल तेरे लिए धड़कता है
कटती नहीं रातें ये दिल तुमको याद करता है
याद आती है उन मुलाकातों की उन प्यारी बातों की
जब हम मिलते थे दिलों के फूल खिलते थे
शमा के साथ पतंगे जलते थे
तेरे गीतों के साथ ये दिन गुजरते थे
तेरी एक मुस्कान से ये दिल मचलता था
ये पागल दिल अब भी तुझे याद करता है